उत्तर प्रदेश : शादीशुदा युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए संगीन आरोप

By: Ankur Sun, 09 Aug 2020 12:20:03

उत्तर प्रदेश : शादीशुदा युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए संगीन आरोप

शादी के मामलों में अक्सर दहेज़ से जुड़े विवाद सामने आते हैं। ससुराल वालों की यह मांग कई परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में जहां एक युवती ने संदिग्ध हालत में आत्महत्या कर ली। हांलाकि युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए परेशान करने से जुड़े संगीन आरोप लगाए हैं।

हरथीरत निवासी अभिषेक यादव की पत्नी सौम्या यादव (26) ने शनिवार की सुबह संदिग्ध हाल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के परिजनों ने इस मामले में पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ सौम्या की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आदमपुर निवासिनी सौम्या की शादी दो साल पहले हरतीरथ निवासी अभिषेक यादव से हुई थी। मृतका के मायका पक्ष का आरोप है कि सुबह उन्हें फोन कर अभिषेक ने बताया कि सौम्या ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से अभिषेक और उसके घर वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। कई बार सौम्या के साथ दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट भी की गई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली प्रमोद पांडेय ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदम दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़े :

# झारखंड / 24 घंटे में मिले 1086 नए मरीज, CM हाउस पहुंचा कोरोना, 40 कर्मचारी संक्रमित

# आंध्र प्रदेश / विजयवाड़ा में कोविड केयर सेंटर में आग से मरने वालों की संख्या हुई 10, PM मोदी ने जताया दुख

# महीनों बाद यहां खुला स्कूल, एक ही हफ्ते में 250 बच्चे-शिक्षक कोरोना संक्रमित

# आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में राजनाथ सिंह ने किया बड़ा ऐलान, कहा - 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, देश में ही बनेंगे

# पंजाब पुलिस की बड़ी लापरवाही, सतलुज नदी में बहाई कच्ची शराब, जहरीले पानी से मर रही मछलियां

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com